रांची: भाजपा की मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद की नीति के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगामी 6 मार्च को प्रदेश के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीयकृत बैंक या एलआईसी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है.उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 13 मार्च 2023 दिन सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राज्य की राजधानी रांची में चलो राजभवन एक विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से वाकिफ है. गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयें की करोड़ो की बचत जोखिम में है.




