जमशेदपुर: टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) ने अपने कर्मचारियों के बेटों के लिए बहाली निकाली है. जूनियर ट्रेनीज सिक्यूरिटी के पद के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इंटरमीडिएट पास और 10 प्लस टू उत्तीर्ण बच्चे इसके लिए अपना आवेदन कर सकते है. एक फरवरी 2023 को 40 साल की उम्र तक के बेटे ही अपना आवेदन दे सकते है. आवेदन करते वक्त मैट्रिक और इंटर का सारा सर्टिफिकेट जमा करना होगा. आवेदक को अंग्रेजी में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल होना चाहिे. आवेदक के लिए शारीरिक परीक्षा होगी, जिसके तहत 6 मिनट में 1.5 किलोमीटर की दौड़ाई करना होगा. (नीचे भी पढ़े)
4 फीट का हाइ जंप और 6 फीट का लांग जंप आवेदक को करना होगा. वजन हाईट और उम्र के हिसाब से होना चाहिए जबकि छाती 80 सेंटीमीटर (4 सेंटीमीटर ऊपर या नीचे मान्य होगा) और लंबाई 5.7 इंच होना चाहिए. तीन साल तक ट्रेनिंग कराया जायेगा, जिसमें 9500 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जायेगा, जिसमें पीएफ की राशि की भी कटौती की जायेगी. चयनित व्यक्ति को 12 दिन का कैजुअल लीव, 15 दिन का सिक लीव और टिनप्लेट अस्पताल में मेडिकल की सुविधा दी जायेगी. किसी को स्टाइपेंड के अलावा कोई वेतमान नहीं मिलेगा. शारीरिक परीक्षा के अलावा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद मेडिकल जांच की जायेगी. जिन कर्मचारियों के एक बच्चे की बहाली हो गयी है, उनके बच्चें की बहाली नहीं होगी. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद चयनित व्यक्ति को एनएस 4 ग्रेड में बहाली की जायेगी. आवेदक को http//forms.office.com/r/yetQMZvVgq पर क्लिक कर दे सकते है. 7 मार्च तक लोग अपना आवेदन जमा कर सकते है. किसी तरह की दिक्कत होने पर लोग सीधे snti.recruit@tatasteel.com पर मेल कर सकते है.




