रांची: रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आज आएगा. सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है.प्रारंभिक रुझान में आजसू पार्टी प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही है. रामगढ़ कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है.3 मतगणना कक्षों में 40 टेबल पर मतगणना हो रही है. जानकारी के अनुसार 11 राउंड में मतगणना होनी है.(नीचे भी पढ़े)
सुनीता चौधरी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बजरंग महतो से है. बजरंग महतो ममता देवी के पति हैंऔर सुनीता चौधरी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले राउंड की गिनती में सुनीता चौधरी12,910 व बजरंग महतो को 7072 मत मिले हैं. पहले राउंड में सुनीता चौधरी करीब पांच हजार मतों से आगे हैं.



