रांची: रामगढ़ उपचुनाव के मतों की गिनती जारी है. मिल रहे रुझान में आजसू पार्टी प्रत्याशी सुनीता चौधरी आगे चल रही है.दूसरे राउंड की गिनती में आजसू की सुनीता चौधरी को 12,614 और कांग्रेस के बजरंग महतो को 6,663 मत मिले हैं. दूसरे राउंडमें सुनीता चौधरी करीब छह हजार मतों से आगे थीं. चौथे राउंड में सुनीता चौधरी की बढ़त करीब 24 हजार की हो गई है.रामगढ़ कॉलेज परिसर में मतगणना जारी है. 3 मतगणना कक्षों में 40 टेबल पर मतगणना हो रही है. जानकारी के अनुसार11 राउंड में मतगणना होनी है. 18 प्रत्याशी मैदान में हैं. सुनीता चौधरी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बजरंग महतो से है.बजरंग महतो ममता देवी के पति हैं और सुनीता चौधरी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी है.



