चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के प्रखंड कार्यालय के नाजिर शेकर पंडित को एंटी ब्यूरो करप्शन( एसीबी) कीटीम 4 हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा. इसं संबंध में बताया जाता है कि चक्रधरपुर के एक व्यक्ति से 24 हजार के बिल पास कराने के लिए 12 हजार रुपये की मांग की गयी थी. लेकिन बिल क्लियर करने के लिए 4हजार रुपए में तय हुआ था.(नीचे भी पढ़े)
उस व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की गयी थी. इसके बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए नाजिर को 4000 रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार. इसके बाद एसीबी टीम नाजिर को अपनेसाथ ले गयी, उससे पूछताछ की जाएगी.



