जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल के चक्रधरपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर सात मार्च से शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (18029,18030) और दुर्ग राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस ( 13287,13288) ट्रेनों का ठहराव दिया गया है. विदित हो कि झारखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री जोबा माझी ने गोइलकेरा व सोनुआ स्टेशन पर शालीमार एलटीटी, साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी और इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी लिखा था. (नीचे भी पढ़ें)
रेल मंत्री की स्वीकृति के बाद सिर्फ गोइलकेरा में ट्रेनों के ठहराव का फैसला लिया गया हैं. जोबा माझी ने कहां कि कोरोना से पहले की स्थिति बहाल की जाएं और पूर्व में रुकने वाली सभी ट्रेनों को फिर से गोइलकेरा व सोनुआ स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दी जाए. इस फैसले से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल हैं.



