
आदित्यपुर: पुलिस ने रविवार अहले सुबह अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सापड़ा बालू घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जप्त करते हुए दोनों के चालकों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई खुद थाना प्रभारी ने दल- बल के साथ की है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस की इस कार्रवाई को देख बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि कुछ लोग रात के अंधेरे और सुबह का फायदा उठाकर अवैध बालू खनन करने में जुटे हैं. उन्होंने बालू कारोबारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जितनी जल्दी हो सके इलाका छोड़ दें, अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जप्त बालू की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है. फिलहाल ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है.




