चाकुलिया : चाकुलिया थाना परिसर में सोमवार को एसआईएस सिक्युरिटी गार्ड में युवाओं को बहाली लेने के लिए एजेंसी द्वारा बाहाली कैंप किया गया. एजेंसी के ट्रेनर गोतम सिंह ने युवाओं के फिजिकल जांच कर 60 युवाओं का आवेदन लिया. श्री सिंह ने कहा कि एजेंसी में सिक्युरिटी गार्ड के लिए 30 युवाओं का चयन किया जाएगा और सभी युवकों को गढ़वा में एक माह के ट्रेनिंग के पश्चात विभिन्न स्थानों पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में बहाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 13 हजार रूपए, राज्य स्तर पर 16 हजार और राज्य से बाहर सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवकों को 21-25 हजार रूपए दिए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

भर्ती अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवकों का चयन करके उन्हें प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अधिनियम एक्ट 1984 के तहत अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पीएफ, सरकारी पैंशन, विधवा पैंशन, बोनस ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इन्श्योरेन्स, मेडीकल, आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था और स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता और खाने की सुविधा दी जाती है.



