चाकुलिया : विधायक समीर महंती के आदेश पर चाकुलिया प्रखंड में आहूत रोजगार मेला जो कि आगामी 19 मार्च दिन रविवार को चाकुलिया प्रखंड के केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होना था, इसे मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए स्थानीय डाक बंगला परिसर में उक्त तिथि को ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर सोमवार को सहायक निदेशक अवर प्रादेशिक नियोजनालय जमशेदपुर बम बैजु और जिला नियोजन पदाधिकारी प्रियंका भारती ने चाकुलिया पहुंच कर स्थल का जायजा लिया और विधायक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में पदाधिकारियों से 15 निजी क्षेत्र के कंपनियों को उक्त रोजगार मेले में शामिल होने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने की है, साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग की. जिसको लेकर विभिन्न विषय वस्तु एवं वस्तुओं पर बिंदुवार चर्चा किया गया. प्रतिनिधिमंडल में चाकुलिया प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणा, विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक, झामुमो प्रखंड सचिव बलराम महतो, उपाध्यक्ष राजा बारीक, निर्मल महतो, अरुण बारिक, जिला सचिव घनश्याम महतो, नगर अध्यक्ष मोहम्मद गुलाब, पुलक रंजन महापात्रा, मोहम्मद राशिद खान, बापी नंदी, यदुपति राणा, राजीव लेंका, राहुल महतो, बबलू हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.



