बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव से सटे स्वर्णरेखा नदी घाट जाने वाली कच्ची सड़क को सोमवार को थाना प्रभारी संतन तिवारी और अंचल निरीक्षक पहुंचकर जेसीबी मशीन से उक्त सड़क को खुदवा दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गुहियापाल स्वर्णरेखा नदी घाट से अक्सर विभिन्न वाहनों से अवैध बालू की ढुलाई होने की सूचना मिल रही थी. कहा कि नदी घाट से अवैध बालू की ढुलाई पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए सोमवार को प्रशासन द्वारा नदी घाट जाने वाली कच्ची सड़क को जेसीबी मशीन से खोदकर अवरूद्ध किया गया है ताकी नदी घाट से अवैध बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अवैध बालू की ढुलाई पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो की प्रशासन द्वारा सड़क काटने की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.



