चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए मंगलवार से सीएचसी के मुख्य द्वार के पास कांग्रेस के बैनर तले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष फजलुर रहमान और युवा मोर्चा के बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर फजलुर रहमान और विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि चाकुलिया सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन यूनिट के स्थापना सह चिकित्सकों की नियुक्ति, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्स-रे मशीन की स्थापना करने, अस्पताल परिसर में हाई मास्क लाइट लगाने और अस्पताल में एक अतिरिक्त पेयजल बोरिंग का निर्माण कराने समेत अन्य मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर 5000 से अधिक लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को देकर सीएचसी परिसर में लोगों को समुचित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की मांग की जाएगी. दोनों ने लोगों से अपील किया है कि इस अभियान में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले और अभियान को सफल बनाएं



