गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड होने के बावजूद भी इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा केंद्र गुड़ाबांदा में ना होकर परीक्षा केंद्र अन्य स्थानों पर होने से गुड़ाबांदा के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही परीक्षा केंद्र होम सेंटर नही होने से विद्यार्थियों के अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है. इस बार जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा से 74 विद्यार्थीयों का सेंटर उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलीशोल किया गया है, केपी अजम्बर उच्च विद्यालय से 112 विद्यार्थियों का सेंटर प्रखंड मुख्यालय बहरागोड़ा, मिलन बिथी पल्स टु उच्च विद्यालय से मैट्रिक के लिए 86 विद्यार्थियों का सेंटर उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलीशोल और इंटर से 45 विद्यार्थियों का सेंटर प्लस टु उच्च विद्यालय मनोहर लाल चाकुलिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुड़ाठाकरा से 32 विद्यार्थियों का सेंटर उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ मे दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
आवासीय बालिका उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा से 89 विद्यार्थियों का मैट्रिक बोर्ड का सेंटर उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुलीशोल में दिया गया है. जिसको लेकर अभिभावकों में काफी रोष है. अभिभावक और गुड़ाबांदा के लोगों की मांग है कि गुड़ाबांदा प्रखंड में ही बच्चों के लिए मैट्रिक और इंटर बोर्ड का सेंटर दिया जाए. कहा कि विद्यार्थी 50-60 किमी की दूरी तय कर परीक्षा लिखने जाते हैं जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अभिभावकों ने कहा कि गुड़ाबांदा प्रखंड के अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और यहां से अन्य स्थानों पर परीक्षा देने जाने के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं है जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.



