जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को प्रेमी प्रेमिका एसएसपी ऑफिस पहुंचे है. जहां प्रेमिका निगाह सुलताना ने बताया कि पूर्व में वे अपने सोहर अमजद के साथ भागकर शादी ली है. जिसके बाद जब उसके घरवाले यानी मामा और मां उन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है. न्याय की गुहार लेकर दोनों अमजद और निगाह सुलताना एसएसपी ऑफिस पहुंचे है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
वहीं अमजद की भाभी चांदनी ने बताया कि लड़की मानगो में रहती है. इन दोनों का तीन वर्ष पूर्व ही रोका हुआ था. जिसके बाद युवती कि मां की डिमांड थी कि वे युवक उनकी बेटी के नाम से 10 लाख रुपये या अपना मकान लिख दे. जिसके इंकार करने के बाद इस दोनों का निकाह नहीं हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दोनों ने दो दिन पूर्व भाग कर निकाह कर ली है. वहीं अमजद की भाभी ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से बात की है. एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगर इन्हें कुछ होता है तो वे इसकी शिकायत थाना में करें. जिसके बाद एक्शन लिया जाएगा.



