जमशेदपुर : करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कलवी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज कराया जा रहा था. लोकेंद्र सिंह कलवी पहले ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गये थे, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनको हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद चिकित्सक उनको मौत नहीं हुई. लोकेंद्र सिंह कलवीर का नागौर जिले के कलवी गांव में अंतिम संस्कार किया जायेगा. लोकेंद्र सिंह कलवीर के पिता कल्याण सिंह थे, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. वे चंद्रशेखर के काफी भरोसेमंद थे. लोकेंद्र सिंह कलवी ने देश में फिल्म जोधा अकबर हो या पद्मावत को लेकर देश में राजपूतों की अगुवाई की थी. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर आये है लोकेंद्र सिंह कलवी
लोकेंद्र सिंह कलवी क्षत्रिय समाज के कई कार्यक्रमों में जमशेदपुर आये है. करणी सेना की स्थापना के वक्त भी यहां आये थे. उनके निधन पर शोक जताया गया है. करणी सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका सिंह ने कालवी साहेब के निधन पर शोक जताया गया है. राजपूत समाज के मुख्य स्तंभ और राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी नही रहे. 68 वर्ष की आयु में ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया. स्वर्गीय कालवी के निधन का समाचार सम्पूर्ण राजपूत समाज के लिए बहुत दुखद है. लोकेंद्र सिंह कालवी राजपूत समाज की आवाज बनकर बरसों तक विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनरत रहे. फिल्म जोधा अकबर हो या पद्मावत, राजपूत समाज के आंदोलन की अगुवाई करते रहे. विभिन्न मुद्दों पर कालवी राजपूत समाज को एकजुट करने में भी अहम भूमिका निभाते रहे। उनके द्वारा छोड़े गए स्थान को शायद ही कोई भर पाये. श्री राजपूत करणी सेना के सभी सदस्यों ने लोकेंद्र सिंह कालवी साहब के आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की एवं परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.



