चाकुलिया: ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार रजक ने मंगलवार को चाकुलिया पहुंचकर चाकुलिया नगर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने दिघी गांव में निर्मित पीसीसी सड़क, कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य, बस स्टैंड निर्माण, तडंगा गांव में सड़क कालीकरण कार्य और धर्मशाला से स्टेशन तक सड़क कालीकरण अधूरे कार्य का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)
श्री रजक ने नगर पंचायत के जेई और योजना के संवेदक को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश. उन्होंने कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब जीर्णोद्धार कार्य में अपूर्ण पाएं जिसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है. मौके पर नगर पंचायत के सीटी मैनेजर मोनिस सलाम समेत अन्य उपस्थित थे.



