जमशेदपुर: साकची में एमजीएम अस्पताल में 18 फरवरी से एक महिला सीता हेंब्रम की लाश शव गृह में रखी गई है. पुलिस इस लाश को नहीं ले जा रही है. शव गृह के कर्मचारियों का कहना है कि शव रखने को यहां जगह नहीं है. पुलिस को शव ले जाकर इसका पोस्टमार्टम कराना चाहिए. लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
एमजीएम अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस इस महिला को लेकर एमजीएम अस्पताल लाई थी. यहां उसे वार्ड में भर्ती कराया गया था. वार्ड में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. तब से शव शव गृह में रखा हुआ है. शव गृह में जगह के अभाव में काफी दिक्कत हो रही है.











