देवघर: ओडिशा ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित होने वाले 36 वा राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन 25-27 मार्च को कटक के जेएन इंडोर स्टेडियम मे होने जा रहा है. इसमे पूरे भारतवर्ष के 7-12 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे. झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष बमबम देव व सयुंक्त सचिव रबिउल हुसैन ने झारखंड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी किया है.(नीचे भी पढ़े)

जिसमें न्यू आदर्श ताइक्वांडो क्लब विकास नगर गिद्धनी देवघर के बालिका वर्ग में अंडर 24 केजी-शिवानी सिंह, जबकि बालक मे अंडर 18- अशोक कुमार अंडर 21- सुशांत कुमार शामिल है.(नीचे भी पढ़े)

न्यू आदर्श ताइक्वांडो के संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक रविकेश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए न्यू आदर्श ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ-साथ तमाम झारखंड को प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दिया है. साथ ही न्यू आदर्श ताइक्वांडो के डायरेक्टर अरुणा कुमारी ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया.











