जमशेदपुर: 23 मार्च को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में जुगसलाई गोलचक्कर स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , शहीद राजगुरु व सुखदेव को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.गोपाल महतो ने कहा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव देश के सच्चे सपूत थे. जिन्होंने देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर दिए. 23 मार्च को देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्योछावर करने वाले तीन वीर सपूतों को ह्वदय से सच्ची श्रद्धांजलि देते है.(नीचे भी पढ़े)
यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है.आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं. बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं और बहरे हो चुके लोगों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज जरूरी है. बम फेंकने के बाद भगत सिंह ने फेंके गए पर्चों में यही लिखा था.इस सभा में झामुमो नेता गोपाल महतो,शिव शंकर महतो, रोहित लोहरा,गोविंदा चालक,संदीप महतो, ऋषि प्रसाद, गौतम धीवर, आकाश महतो, सुशांत महतो, चित्तो महतो ,सूरज धीवर के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.




