अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो में सहारा के दर्जनों जमाकर्ता और एजेंट वार्ता के लिए गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की मुख्यालय डीएसपी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें. जिसके बाद डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया और उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुक्त जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के नागेंद्र कुमार ने कहा कि सहारा के जोनल चीफ सुंदर झा अपने चाहेते को राशि का भुगतान करते हैं और दोहरा नीति अपना रहे हैं. केंद्र से राशि आने पर वे किसी को 40 लाख किसी को 10 लाख, किसी को 8 लाख का भुगतान किया है. वहीं अन्य जमाकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ऑफिस जाने पर उनके साथ धक्का मार कर गाली गलौज किया जाता है. बोकारो एसपी ने इस मुद्दे पर प्राथमिकी के पूर्व वार्ता के लिए बुलाया था. उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि उनके विरूद्ध जांच और कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सहारा के सभी सदस्यों को ऑपरेटिव पर रोक लगा दी है और किसी प्रकार का शुल्क या रिन्यूअल के नाम पर पैसा वसूली करने से मना किया है. उसके बावजूद यहां पैसा वसूल किया जाता है.












