गालूडीह: जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र पर बासंती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर हैं. पूजा को लेकर विभिन्न स्थानों पर मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं. वहीं पंडालों का निर्माण तथा सजावट का काम भी अंतिम चरण में हैं. आज महासप्तमी से पूजा शुरू होगी. इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. 22 मार्च को महाषष्ठी पर विल्लाधिवास के बाद 23 मार्च को महासप्तमी पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा. (नीचे भी पढ़े)
24 को रीति-रिवाज के साथ महाष्टमी पूजा के साथ शाम के समय आरती आयोजित होगी. 25 को महानवमी पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा. गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी संस्थापक विनय दास बाबाजी ने बताया 53 साल से पूजा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं 30 मार्च को लेखक सुनील कुमार दे द्वारा लिखित किताब का भी मंचन किया जाएगा.




