रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:शनिवार को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के कार्यालय में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में अस्पताल हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक यह अस्पताल का फंड जनरेट करने को लेकर परिसर में दुकानें बनाने का प्रस्ताव पारित किए गए. दुकानों के बनने से अवश्य ही अस्पताल को फंड जनरेट होंगे. साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का भी सौंदर्यीकरण होगा. जबकि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा एनएच 75(ई) सड़क से जुड़े तथा सोनुआ रोड से जुड़े जमीन पर दुकानें बना कर भाड़ा में देने का मांग कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि इस प्रस्ताव को अमल में लाने को लेकर ओर भी बैठकें होंगे. बैठक में प्रमुख ज्योति सिजुई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नंदू होनहागा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रियंका कांडूलना, शिक्षाविद् केशव चंद्र मिश्रा, एनजीओ से डॉ सचिन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, लिपिक रवि भूषण सिंह, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
प्रबंधन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित
मातृ एवं शिशु देखभाल ईकाई अनुमंडल अस्पताल के बगल में गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले आगंतुक एवं गाड़ी के रखरखाव के लिए विधायक निधि से शेड निर्माण कराने, शीत श्रृंखला गृह के पीछे के हिस्सा में आयरन रोड एवं ब्रिक्स का दीवाल तथा छोटा दरवाजा लगाने को आयुष्मान भारत से बनाने,
अनुमंडल अस्पताल परिसर में एक सभागार का निर्माण विधायक निधि से कराने, अस्पताल परिसर में आवश्यकता के कारण महिला और पुरुषों के लिए विधायक निधि से शौचालय निर्माण कराने, वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक में अस्पताल के मरीज और गर्भवती माता के लिए आयुष्मान मद से दवा एवं अन्य मेडिकल उपकरण खरीदा गया है. (नीचे भी पढ़े)
उसका भुगतान करने,अस्पताल में एक्सरे मशीन और ईसीजी मशीन एवं टेक्नीशियन की व्यवस्था को करने, अनुमंडल अस्पताल परिसर की रखरखाव एवं छोटी मोटी मरम्मत को करने, अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत कर्मी तथा पदाधिकारियों के लिए वाटर व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग को पत्रचार करने, अस्पताल का चारदीवारी मरम्मत के साथ कांटेदार तार लगाने, अस्पताल परिसर में जल निकासी के लिए नाली निर्माण करने,शीत श्रंखला में उपयोग होने वाले जनरेटर के ऊपर शेड निर्माण करने, परचेज कमेटी का नए सिरे से गठन किए जाने, मरीजों के एटेंडर के लिए महिला पुरुष का अलग-अलग शौचालय निर्माण करने तथा उसकी देखरेख कराने, अनुमंडल अस्पताल में डॉ कर्मचारी और मरीजों की सुरक्षा के लिए वार्ड बॉय एवं सुरक्षा गार्ड मानदेय पर रखने का प्रस्ताव पारित करने आदि प्रस्ताव पारित किए गए.











