बोकारो : बोकारो जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने और दो साल की सजा के विरोध में संकल्प सत्याग्रह शुरु की गई. जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा सेक्टर चार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह किया है. जिसमें नेताओं ने प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. (नीचे भी पढ़ें)
लोकतंत्र का गला घोटने की बात भी नेताओं ने की. सत्याग्रह में कांग्रेस जिला प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि जिस परिवार ने लोकतंत्र को कायम रखने के लिए शहादत दी, वैसे परिवार के राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर देश के प्रधानमंत्री ने तानाशाही रवैया अपनाया है. साथ ही विजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन कांग्रेस करेगी.











