चाकुलिया: चाकुलिया में 30 मार्च को धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इसकी तैयारी में अखाड़ा कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. कमेटी के संयोजक संजय दास, सह संयोजक विक्रम सिंह चौहान ने बताया की कमेटी के नेतृत्व में नागाबाबा मंदिर से 30 मार्च को गाजे बाजे के साथ धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. मंदिर से निकला जुलूस पुराना बाजार बिरसा चौक पहुंचकर जुलूस का विसर्जन होगा. (नीचे भी पढ़े)

बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बताए गए गाइड लाइन का पालन कर जुलूस निकाला जाएगा. कमेटी के सदस्य बाजार के सड़क के दोनों छोर पर भगवा झंडा बांधने में जुटे हुए हैं. झंडों से पुरा बाजार भगवामय हो गया है. जुलूस के तैयारी में विकास तिवारी, विकास मल्लिक, संजीव दास, मुन्ना भारती, सत्यजीत दास, राजू तिवारी, कृष्णा नाथ, सोनू सिंह, जयंत नाथ, महादेव नाथ, झंटु नाथ, असित खामराय समेत अन्य जुटे हुए हैं.











