रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री मां तारिणी सिंदुराबती की असीम अनुकम्पा से ग्राम बाराहाकाटा में 8 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगी. साथ ही दोपहर 2 बजे से महायज्ञ एवं पूजा अर्चना होगी.बताया जाता है कि विगत दस वर्षों से मां तारिणी की पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा भी निकाली जाती है.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान कलश यात्रा निकालकर घट लाया जाता है जिसमे काफी संख्या मे महिलाएं एवं पुरुष शामिल होते है. कलश यात्रा के मुख्य पुजारी पारीखित प्रधान एवं सभी ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है.











