• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela Chhau mukhauta makers : मुखौटों ने सरायकेला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान, उसको बनानेवाले आज भी समुचित सम्मान के मोहताज, मुखौटा कलाकारों की पहुंच सीमित, पर क्या राज्य सरकार भी है संकुचित दृष्टि का शिकार  

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष कुमार / सरायकेला : मैं भावयुक्त मुखौटा हूं. मैं सरायकेला छऊ हूं. मैं सरायकेला का परिचय हूं. विश्व रंगमंच पर एक अलग स्थान रखता हूं. मुझे समझने के लिए भाषा नहीं, भावपूर्ण हृदय चाहिए. नर्तक के पहनने और ढोल-नगाड़े-शहनाई की सम्मिलित धुन सुनाई देने के बाद मैं जागरित होकर दर्शकों ही नहीं, पूरे परिवेश को नृत्य के लिए विवश करने की ताकत रखता हूं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मैं झारखण्ड के छोटे से जिले, “सरायकेला- खरसावां” और उसकी माटी की पहचान छऊ नृत्य का केंद्रबिंदु हूं, जिसके बल पर उसके कलाकारों को पद्मश्री और दस संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. आज सरायकेला छऊ को विश्व मंच पर जो उच्च स्थान प्राप्त है, उसका बड़ा श्रेय मुझे भी प्राप्त है. मैं विश्व पटल पर सरायकेला का विशिष्ट परिचय हूं.(नीचे भी पढ़ें)

जी हां, सरायकेला को अंतराष्ट्रीय स्तर ख्याति दिलाने में यहां की परंपरागत छऊ नृत्य कला की अहम भूमिका रही है. अपनी उत्कृष्ट नृत्य शैली के कारण सरायकेला के जीवन में रंग डालने वाले छऊ नृत्य ने न केवल गांव की देहरी लांघी है, बल्कि इसने अपने प्रांत व देश की सरहद के पार विदेशों में भी अपनी पहचान बनायी है एवं भिन्न-भिन्न भाषा भाषियों को भी प्रभावित किया है.(नीचे भी पढ़ें)

छऊ में मुखौटों के प्रयोग के बाद उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली. या यू कहें कि मुखौटों से ही सरायकेला शैली के छऊ की अलग पहचान बनी. विश्व प्रसिद्ध छऊ की चार शैलियों में सरायकेला व मानभूम शैली के छऊ की अपनी अलग पहचान है. इन दोनों ही छऊ शैलियों में मुखौटों का प्रयोग होता है. जबकि खरसावां व मयूरभंज की छऊ शैलियों के नर्तक मुखौटों का प्रयोग नहीं करते.(नीचे भी पढ़ें)

छऊ के मुखौटे बनाना भी आसान काम नहीं है. मानभूम व सरायकेला शैली के छऊ नृत्य में मुखौटों के सहारे ही नर्तक चरित्र में समाहित होकर उसके अंदाज में नृत्य करते हैं. बताते हैं कि करीब सौ वर्ष पूर्व सरायकेला के प्रसन्न कुमार महापात्र ने सबसे पहले छऊ के लिए मुखौटे तैयार किये थे, जिसके बाद ही इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. फिलवक्त कई कलाकार इसके मुखौटे तैयार करते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

मुखौटों की रंगाई के समय उसके चरित्र का भी ध्यान रखा जाता है. उसके अनुरूप ही मुखौटे बनाये जाते हैं और इसमें उनके के शास्त्रीय व मार्गी रूप का भी ध्यान रखा जाता है. रंगाई के बाद उनके चरित्र के अनुरूप ही उन्हें मुकुट, आभूषण आदि से उन्हें सजाया जाता है. ऐसे एक मुखौटा तैयार करने में आठ से दस दिन लग जाते हैं. आज कई विदेशी भी इन मुखौटों पर शोध करने आते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

 मुखौटा पहनने के बाद नर्तक को सांस रोकने का अभ्यास करना पड़ता है. मुखौटा पहन कर नृत्य करने के लिए भी महीनों अभ्यास करना होता है, तभी नर्तक मुखौटा पहन कर नृत्य कर पाता है. मुखौटों के बिना सरायकेला व मानभूम शैली के छऊ नृत्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती.(नीचे भी पढ़ें)

सुशांत महापात्र आठ साल की उम्र से बना रहे हैं मुखौटे

सरायकेला के प्रथम मुखैटा निर्माता प्रसन्न कुमार महापात्र के पुत्र सुशांत कुमार महापात्र ने बताया कि उन्होंने आठ साल की उम्र में अपने पिता के साथ मुखौटे बनाना शुरू किया, तब से वे मुखौटे बना रहे हैं. उनके अनुसार पहले इसके लिए बांस की टोकरियों जैसी चीजों का प्रयोग होता था. 1925 में उनके पिता ने पहली बार मिट्टी के मुखौटे बनाये जो सरायकेला छऊ में शामिल किये गये.(नीचे भी पढ़ें)

सुशांत ने बताया कि आज मुखौटा बनानेवाले कलाकारों में समर्पण की भावना में कमी जरूर आई है. उन्होंने कहा कि आज मुखौटे बनाकर जीवन निर्वाह संभव नहीं है. चैत्र पर्व के समय गांवों में छऊ नृत्य के आयोजन होने से कुछ आमदनी जरूर हो जाती है, पर वे इस प्राचीन कला की विरासत को बचाए रखने के लिए ही इससे जुड़े हैं. आर्थिक परेशानी भले हो, इस कला को बचाना जरूरी है.(नीचे भी पढ़ें)

उचित सम्मान नहीं मिलने का है मलाल

महापात्र परिवार को इस बात का मलाल है कि सरायकेला छऊ की शान में चार चांद लगाने वाले मुखौटों के जनक को अब तक कोई सरकारी सम्मान नहीं मिला है. सरायकेला शैली छऊ नृत्य के प्रथम मुखौटा निर्माता स्व प्रसन्न महापात्र को जीते जी या मरणोपरांतभी उनकी कला के लिए कोई सम्मान नहीं मिला. यह मुखौटा ही है जिसने सरायकेला छऊ को विश्व पटल पर स्थापित कराया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रसिद्ध मूर्तिकार स्वर्गीय कन्हाई लाल महाराणा एवं स्व विश्वनाथ साहू भी स्व प्रसन्न महापात्र के ही शिष्य थे. सरायकेला छऊ नृत्य के भाव प्रकट करनेवाले विभिन्न मुखौटों को ही सरायकेला छऊ का “मुख्य आकर्षण” माना जाता है और आजतक इस कला को बचाये रखने में महापात्र परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी योगदान करता आ रहा है.(नीचे भी पढ़ें)

छऊ नृत्य के मुखौटा निर्माण में सिद्धहस्त कलाकार सुशांत कुमार महापात्र को भी आजतक भारत सरकार के अधिनस्थ  कलाकारों को  प्रोत्साहित करनेवाले विभाग से उच्च सम्मान नहीं मिलना  आश्चर्यजनक है. कुछ भी हो महापात्र परिवार के छऊ नृत्य के प्रति इस योगदान को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है. तपन पट्टनाक के छऊ कलाकेंद्र् के डायरेक्टर बनने के बाद से ही छऊ कलाकार अपना हक पाने के लिए भटक रहे हैं. डायरेक्टर पर कलाकारों का मानदेय हड़प लेने का आरोप भी लगा, किन्तु उसकी जांच तक नहीं हुई. कलाकारों की पहुंच सीमित है, पर क्या सरकार की दृष्टि भी ऐसी ही संकुचित है?  जरूरत है इन कलाकारों की अवस्था पर दृष्टिपात करने की, जो अब भी सम्मान से भी वंचित हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video

August 3, 2026
Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित
खबर

Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित

August 2, 2026
Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा
खबर

Jharkhand big news : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

August 2, 2026
Next Post
Jamshedpur court decision- पत्नी हत्या के मामले में जुगसलाई निवासी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Jamshedpur court decision- पत्नी हत्या के मामले में जुगसलाई निवासी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Jamshedpur central peace committee - केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा- पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में, लोग अफवाहों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें

Jamshedpur court- सोनारी में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा के बिन्दु पर सुनवाई 15 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News