जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी-3 टीएससीआर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया. इस मौके पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ. इसमें एलडी-3 टीएससीआर के चीफ रवींद्र विजय संगवाई ने पूरे महीने फायर के प्रति खास एहतियात बरतने की सलाह दी. लोगों से अपील की कि पूरे एलडी-3 टीएससीआर में जहां कही भी फायर पोटेंशियल है, वहां पर साफ़-सफ़ाई का खास ध्यान रखें. (नीचे भी पढ़ें)

मौक़े पर विभागीय सेफ्टी मैनेजर मोहन ने सभी लोगों से पूरे महीने फायर के प्रति सजग रहने की सलाह दी. इस मौके पर विभागिये कमेटी मेम्बर नीरज नवीन कुमार एवं विकास दास ने भी अपने वकतव्य रखा और लोगों से अपील की एलडी-3 टीएससीआर में पूरे टॉप फ्लोर में साफ-सफ़ाई का खास ध्यान रखे एवं सभी कर्मचारियों को फायर पोटेंशियल की पहचान कर उसे दूर करने की सलाह दी.














