गालूडीह: घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत दामपाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य समारोह तिलका मांझी पुस्तकालय लेदा में मुखिया फागु सोरेन के नेतृत्व में आयोजित की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं. ग्रामीणों ने बारी बारी से बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि बाबा साहेब ने गहन अध्ययन कर संविधान का निर्माण किया था. उन्होंने भविष्य के भारत को परख कर संविधान का निर्माण किया.(नीचे भी पढे)
बाबा साहेब ने हर वर्ग को हक़ और अधिकार देने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति आस्था ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इस अवसर पर उपमुखिया बिशु टुडू, झूलीराम हांसदा, कृष्ण मुर्मू, सनत टुडू,भादो टुडू, मोचीराम सोरेन, नरसिंह हेम्ब्रम, नगेन सोरेन, मार्शल मुर्मू, लक्ष्मण सोरेन, साहिल सोरेन, शांखो हांसदा, भोगान हांसदा, जगन्नाथ मांडी, पंडित मुर्मू, टीकाराम सोरेन,राजेश सोरेन, बांगाल मुर्मू, जितराय टुडू, बड़ो हांसदा समेत अनेक लोग उपस्थित थे.














