जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित उलीडीह थाना के बगल में स्थित संजीव नेत्रालय सुपर स्पेशलिटी रेटिना अस्पताल आज नेत्र रोगियों में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. आज चौथी वर्षगांठ पर संजीव नेत्रालय द्वारा एक विशेष स्कीम के तहत अपने नेत्र रोगियों की विशेष सहायता के लिए उनके घर पर ही जाकर नेत्र जांच की सुविधा शुरू की गयी. अनेक बुजुर्ग एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों या ऐसे लोग, जिनके पास समय का अभाव है, के लिए संजीव नेत्रालय की टीम उनके घर पर ही जाकर उनकी आंखों की जांच करेगी. उसके बाद जरूरी हुआ तो उन्हें अस्पताल बुलाया जा सकता है जहां उन्हें अलग से नम्बर भी नहीं लगाना पड़ेगा, वे सीधे अस्पताल आकर डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीज को अग्रिम बुकिंग कराना जरूरी होगा जिसके लिए वे अस्पताल से मोबाइल नं॰ 7283008800 / 9297992288 पर सम्पर्क कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर संजीव नेत्रालय की विवरणिका का भी विमोचन हुआ, जिसमें अस्पताल से सम्बंधित सारी जानकारियाँ उपलब्ध हैं. उक्त जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में देते हुए संजीव नेत्रालय के निदेशक डॉ संजीव तिरिया ने बताया कि विगत 4 वर्षों में 3 लाख से अधिक मरीजों की जांच एवं 16 हजार से अधिक मरीजों के नेत्रों का सफल ऑपरेशन किया गया है, जिसमें आंखों के पर्दे एवं आंखों का जटिलतम आपरेशन भी शामिल है. उन्होंने बताया कि संजीव नेत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तकनीक एवं मशीनों से लैस है.(नीचे भी पढ़े)
डॉ तिरिया ने बताया कि संजीव नेत्रालय ग्रुप द्वारा हर साल शहर के अलग-अलग स्थानों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किये जाते हैं, जिनमें हजारों मरीजों की आंखों की आयुष्मान भारत योजना के तहत नेत्र जांच एवं ऑपरेशन कराने की सुविधा उपलब्ध कराती है.उन्होंने बताया कि संजीव नेत्रालय हर साल 12 हजार से भी ज्यादा आंखों का सफल ऑपरेशन करता आ रहा है, जो अपने आप में एक उपलब्धि है. संवाददाता सम्मेलन में अस्पताल के निदेशक डॉ॰ संजीव तिरिया के अलावा मेडिकल ऑफिसर डॉ राकेश कुमार, डॉ अतिश कुमार प्रधान एवं संजीव नेत्रालय के प्रबंधक प्रसेनजीत सरकार, चाईबासा के प्रबंधक शिव चरण समद एवं एचओडी आप्टोमेट्रिस्ट श्याम कुमार उपस्थित थे.














