जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं अप्रैल में पारा 40 के पार जा चुका है. वहीं मौसम विभाग ने पूर्व में बताया है कि इस हफ्ते बारिश का कोई अनुमान नही है. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस है. वहीं रविवार और सोमवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान 16 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सो में यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्की बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में हल्की बारिश का अनुमान है. इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा. इसके पश्चात 20 को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्जन के हल्की बारिश का अनुमान है. वहीं इस हफ्ते बाद से कई जिलों में लू और गर्म हवाएं तेज भी चलेगी. जिससे दोपहर में बाहप जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान तापमान)
अगले पांच का पूर्वानुमान तापमान
दिन – अधिकतम – न्यूनतम
शनिवार — 43 – 24
रविवार — 43 — 25
सोमवार — 43 — 25
मंगलवार — 44 — 25
बुधवार — 45 — 25.














