अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो आबकारी विभाग के पदाधिकारियों ने जिले के सियालजोड़ी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में छापामारी कर वहां चल रही अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने इस दौरान वहा से 110 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब एवं 1200 किलो जावा महुआ भी जब्त किया है. फरार भट्ठी संचालक श्यामलाल रवानी एवं अजय रवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि बोकारो के सहायक उत्पाद आयुक्त को सियालजोड़ी के तेतुलिया गांव में अवैध शराब भट्ठी चलने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर विभागीय अधिकारियों ने गांव में छापामारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए वहां से अवैध शराब व जावा महुआ बरामद किया. हालांकि भट्ठी संचालक श्यामलाल रवानी एवं अजय रवानी आबकारी अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गये थे. (नीचे भी पढ़ें)
अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छापामारी दल में आबकारी निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक रवि रंजन, त्रिपुरारी कुमार, श्वेता कुमारी एवं जिला पुलिस बल व गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे.












