जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के विधायकों की एक कमेटी केरल विधानसभा का दौरा पर जाने वाले है. विधानसभा अध्क्ष रवींद्र महतो की अध्यक्षता में यह कमेटी 19 अप्रैल से 23 अप्रैल कत केरल के दरे पर रहेगी. विधायकों की यह टीम केरल में जाकर वहां की विधानसभी कार्यवाही से लेकर वहां होने वाले तमाम कार्यों को देखेंगे. इस कमेटी में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, रामचंद्र सिंह, मथुरा महतो, बहरागोड़ा के झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती, आजसू विधायक लंबोदर महतो, पुष्षा देवी, माले विधायक बिनोद कुमार सिंह, झामुमो विधायक विकास कुमार मुंडा, अमित कुमार मंडल और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
यह टीम रांची से 19 अप्रैल को रवाना होगी और केरल के तिरुवनंतपुनम एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. इसके बाद वे लोग केरल विधानसभा जायेंगे. केरल के इतिहास, वहां के विधानसभा के इतिहास के बारे में जानकारी लेंगे. वहां किस तरह फंड का इस्तेमाल हो रहा है, किस तरह की शासन व्यवस्था चलायी जा रही है, इसके बारे मेंजानकारी लेंगे. ऐतिहासिक स्थानों का दौरा भी यह टीम करेगी. इसके बाद 23 अप्रैल को लौट जायेगी.



