जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित होटल सागर में भीषण आग लग गयी. शाम करीब साढ़े छह बजे यह आग अचानक से लग गयी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि होटल सागर के बेसमेंट में स्थित बार के किचेन में आग लगी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. बेसमेंट में अग्निशमन का कोई इंतजाम नहीं होने से आग को काबू नहीं किया जा सका. किसी तरह लोग बाहर निकले. (नीचे भी पढ़ें)

आग से कोई हताहत हुआ है या नहीं, यह अब तक मालूम नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दमकलों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है. बेसमेंट हवा निकलने का कोई इंतजाम नही होने के कारण दमघोंटू वाली स्थिति हो गयी है, जिससे अफरा-तफरी मची हुई है.




