चाकुलिया : चाकुलिया में शनिवार को आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद मनाई गयी. ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट थे. चाकुलिया के ईदगाह में समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. मौलाना अब्दुल अजीज ने ईद की नमाज अदा कराई. नमाज अदा करने के पश्चात लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह था. लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उपस्थित सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेन्द्र दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव ने भी लोगों से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी. मौके पर हैदर अली, मो गुलाब, साजिद खान, वकार यूनुस, फजरूल रहमान, मो नजीमुद्दीन, मो अफजल, अहमद खान, मुदस्सर हुसैन, सलीम खान समेत अन्य उपस्थित थे.




