• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur kuwar singh jayanti : जमशेदपुर में विभिन्न संगठनों ने बाबू कुंवर सिंह को अर्पित किये श्रद्धा के फूल, जुगसलाई कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

Jamshedpur kuwar singh jayanti : जमशेदपुर में विभिन्न संगठनों ने बाबू कुंवर सिंह को अर्पित किये श्रद्धा के फूल, जुगसलाई कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से अमर सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने बाबू कुंवर सिंह की वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर जुगसलाई कुंवर सिंह चौक स्थित बाबू कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर काफी गहमागहमी रही. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड क्षत्रिय संघ की जुगसलाई इकाई की ओर से आज जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उपस्थित रहे. सभी ने वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस को नमन किया एवं आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका की सराहना की. कार्यक्रम के पश्चात वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर जन समूह में लड्डू एवं पानी वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अमित सिंह, बंटी सिंह, रंजीत सिंह, विवेक इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

करणी सेना ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं क्षत्रिय करणी सेना परिवार रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाई गई. बाबू वीर कुंवर सिंह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया गया. उनकी जयंती पर करणी सेना के युवा पदाधिकारियों ने जुगसलाई स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता को नमन किया. मौके पर मौजूद युवा जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने बताया कि बाबू कुंवर सिंह की वीरता आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, महानगर अध्यक्ष विकास सिंह, रोहित, साहिल, राकेश, सुधीर, रॉकी, संतोष व अन्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

शौर्य दिवस के रूप में मना कुंवर सिंह विजयोत्सव

दूसरी ओर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह की अध्यक्षता में आज 23 अप्रैल को बाबू कुंवर सिंह का 165वां विजयोत्सव मनाया गया. जुगसालाई स्थित कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात जुगसालाई से स्टेशन तक करीब 200 रिक्शा चलाकों, दैनिक मजदूरों, टेम्पो चलकों,राहगीरों के बीच फल औऱ पानी की बोतल वितरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मौक़े पर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह मुख्य अतिथि थे. उन्होंने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर दिये थे. उन्होंने बाबू कुंवर सिंह के पूरे जीवन को झारखण्ड सरकार के पाठ्यक्रम में शामिल करने एवं उनके विजयोत्सव के दिन 23 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह सहित संगठन के अनेक नेता भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

बागबेड़ा में मनी कुंवर सिंह की जयंती

सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान में बाबू कुंवर सिंह स्मारक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया गया. सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. तत्पश्चात उपस्थित सारे लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, हेल्प एंड हेल्प के संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि 80 साल की उम्र में भी बाबू कुंवर सिंह अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे. उनकी कुर्बानी आज भी लोगों की जुबान पर है. इनके अधूरे सपने को पूरा करने के साथ-साथ कुंवर सिंह मैदान का सौन्दर्यीकरण का भी संकल्प लिया गया. समारोह में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, संचालनकर्ता राकेश सिंह, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया राजकुमार गौड़ सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे.

Developer

Developer

Related Posts

tata workers union politics new turn : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट और विरोधी अरविंद पांडेय के घर पहुंचे अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, यूनियन की राजनीति में चर्चा तेज, दोनों ने कहा यह है मामला
खबर

August 28, 2026
jamshedpur jmm : एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान, झामुमो ने जमशेपदुर में की घोषणा, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी से भी पीछे नहीं हटेंगे
खबर

jamshedpur jmm : एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष का ऐलान, झामुमो ने जमशेपदुर में की घोषणा, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी से भी पीछे नहीं हटेंगे

August 28, 2026
jharkhand minority : झारखंड के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आसान हुई, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और निदेशक को लिखा पत्र, कार्रवाई करते हुए सूचित करने का दिया निर्देश

Next Post

Jamshedpur suicide- कर्ज़ के बोझ तले दबे जवाहरनगर निवासी कारोबारी ने शेरघाटी में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur bjm campaign : भाजमो के दल ने बालीगुमा की सुकना बस्ती का दौरा कर सुनी लोगों की समस्याएं, पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का दौरा कर आम लोगों से किया सीधा संवाद  

Jamshedpur ajsu- आजसू गोलमुरी मंडल का हुआ विस्तार, उमाशंकर अध्यक्ष व हैरी एंथोनी बने सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News