जमशेदपुर: 23 अप्रैल रविवार को आजसू पार्टी गोलमुरी मंडल की एक बैठक हुई. इसमें बैठक में गोलमुरी मंडल कमेटी का विस्तार किया गया. इस दौरान कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया जबकि संचालन हैरी एंथोनी ने किया.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य की नजर आजसू पार्टी के ऊपर है और क्योंकि राज्य सरकार अबतक राज्य के शिक्षित युवा, महिला, सेविका सहायिका, के अलावे पिछड़ों शोषित के साथ अन्याय अत्याचार कर रही है.(नीचे भी पढे)
इससे निजात दिलाने का कार्य आजसू पार्टी ही कर सकती है. इस अवसर पर संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, देवाशीष चौधरी, बबलू साहू, प्रभात कुमार, जे सिंह, रिश्व सिंह, विजय गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे.(नीचे भी पढे)
आजसू गोलमुरी मंडल कमिटी – अध्यक्ष: उमा शंकर सिंह,उपाध्यक्ष: आदित्य, धीरज सिंह, कल्याण भारती, गणेश वर्मा, सचिव: हैरी एंथोनी,सह सचिव: अमर कुमार, राजेश प्रसाद, जितेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, महेश ओझा,दलजीत सिंह,प्रवक्ता: महेश्वर राव, बिनोद साहू,सोशल मीडिया प्रभारी: राजू प्रजापति,
कोषाध्यक्ष: सुरेश उर्फ गोदु,जिला समिति सदस्य – अप्पू तिवारी, देवाशीष चौधरी, मो.शहजादे, सनातन सिंह को बनाया गया.बैठक में बबलू साहू,प्रभात कुमार, जे सिंह, रिश्व सिंह, विजय गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे.



