चाकुलिया: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में बीती रात हाथियों के दल प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. साथ ही हाथियों ने खेत में तैयार गरमा धान की फसल को खाया और रौंदकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. हाथियों का दल पास के जंगल में ही जमे हुए है. जिससे आस पास के गांवों में दहशत का माहौल है. (नीचे भी पढ़े)
वही किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. हाथियों ने किसान दुखु सोरेन समेत अन्य के खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है. किसानों ने कहा कि पंचायत के विभिन्न गांवों में इस वर्ष क्षेत्र के किसान गरमा धान की खेती की है. किसानों ने कहा कि दिन भर हाथियों का दल जंगल में रहता हैं और शाम होते ही खेत में प्रवेश कर खड़ी गरमा धान की फसल को नष्ट कर रहें हैं.(नीचे भी पढ़े)
इससे किसानों को भारी नुक्सान हो रहा है. किसानों ने विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया है कि हाथियों को विभाग के पदाधिकारी किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं ताकी किसी प्रकार का लोगों को नुकसान ना हो.



