जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सोमवार को कदमा शास्त्रीनगर मामले में जेल में बंद हिंदूवादी नेताओं से मिलने घाघीडीह जेल पहुंचे. वहां उन्होंने घटना की विस्तार से जानकारी ली, हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

शास्त्रीनगर प्रकरण में रघुवर दास को लेकर जमशेदपुर की राजनीति अभी गरमाई हुई है. इन बातों को नजर अंदाज करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास घाघीडीह जेल पहुंचे और हिंदूवादी नेताओं से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की विस्तार से जानकारी ली. हालांकि इस मुलाकात से अनुमान यह लगाया जा रहा है कि राज्य के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी.(नीचे भी पढ़ें)

इधर जब राज्य के मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया. जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत शास्त्रीनगर मामले में पार्टी नेता अभय सिंह समेत अन्य लोगों को फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वही शामिल हैं जिन्होंने कदमा गणेश पूजा मैदान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उक्त इफ्तार पार्टी के आयोजन की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन निर्दोष लोगों को फंसाया गया है, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग कर इसकी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे.



