जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के सीपी क्लब के पास रहने वाली महिला पूनम दास ने सोमवार को आत्महत्या कर ली है. उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिजनों को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
बताते हैं कि पूनम का पति कैंसर से पीड़ित है. इसके चलते वह तनाव में चल रही थी. सोमवार की सुबह जब उनके पति ओमप्रकाश जागे तो देखा की पूनम घर पर नहीं है. वह कमरे में गए तो देखा उसका शव फंदे से लटक रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



