चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर विधायक समीर महंती ने पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे वृद्ध वृद्धाओं के बीच मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत पत्र का वितरण किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. श्री महंती ने कहा कि हेमंत सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित किया है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही प्रयास करते हैं की क्षेत्र का विकास हो.(नीचे भी पढे)
कहा कि वे हमेशा ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर समस्या का समाधान करने का यथासंभव प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठित होकर झामुमो का साथ दे तो ही क्षेत्र का विकास होगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक समीर महंती को ग्रामीणों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया.मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया साहेबराम मांडी, पूर्व पंचायत समिति कौशिक महतो, ग्राम प्रधान कोकिल महतो, निर्मल महतो, गुणाधर महतो, लालचंद सोरेन, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक उपस्थित थे.



