बहरागोड़ा: पूर्व केंद्रीय मंत्री, असम के पूर्व राज्यपाल तीन-तीन बार ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे जानकी बल्लभ पटनायक के आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी को आजीवन समाजसेवा एवं उड़िया भाषा,,शिक्षा एवं संस्कृति के सुरक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए मर्यादाबन्त जानकी बल्लभ पटनायक स्मृति सम्मान से अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. भुवनेश्वर बुद्ध मंदिर परिसर में आयोजित इस अष्टम श्रद्धांजलि महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति संपन्न भाषा पद्मश्री डॉ देवी प्रसन्ना पटनायक ने दीप प्रज्वलित कर एवं जानकी बाबू को माल्यार्पण कर किया. कलिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वीरेंद्र पटनायक ने स्वागत भाषण किया.(नीचे भी पढ़े)
दिनेश षाडंगी जानकी बल्लभ पटनायक के उड़िया,शिक्षा संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में एवं आधुनिक ओडिशा के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान के चर्चा करने के साथ-साथ ओडिशा के बिक्षिणानाचल खासकर सिंहभूम के उड़िया के भाषा शिक्षा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए कृतज्ञता प्रकट करने के साथ-साथ राजनीतिक मतभेद के बावजूद उनके साथ करीब चार दशक का व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया.(नीचे भी पढ़े)
इस समारोह में साहित्य क्षेत्र के लिए परशुराम दिवेदी, पत्रकारिता के लिए देव प्रसाद मिश्रा, इंजीनियर गोविंद चंद्र पटनायक को जानकी बल्लभ पटनायक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. इस समारोह में उड़ीसा के पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ पटनायक, श्रीमती व्यास प्रज्ञा त्रिपाठी,डॉ अशोक रावत, डॉ सीमांत पंडा, डॉक्टर बिनी षाडंगी, डॉक्टर राम कृष्णा आचार्य, डॉक्टर निरंजन ब्रह्मा, डॉ मनोरंजन पुष्टि, न्यासी मंडल के अध्यक्ष सीता वल्लभ महापात्र एवं पूर्ब सांसद अनंत प्रसाद सेठी समेत अन्य उपस्थित थे. अंत में बुद्ध देव मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



