जमशेदपुर : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने का मामला गरमा गया है. इस मामले को लेकर अब राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता को हटाने को लेकर दबाव बन गया है. झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार बैकफुट पर है जबकि कांग्रेस आलाकमान भी खुद बैकफुट पर है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार की देर रात को या फिर मंगलवार तक इसको लेकर आलाकमान फैसला ले लेगी. (नीचे भी पढ़ें)
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्र यह बता रहे है कि मंत्री पद से बन्ना गुप्ता को हटाया जा सकता है. सूत्र बता रहे है कि महिला कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाया है कि इस तरह का काम करने वाले मंत्री को तत्काल हटाया जाये. इसके बाद से लगातार दबाव बनाया जा रहा है. यह कोशिश शुरु हुई है कि जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं होती है, तब तक मंत्री के पद से बन्ना गुप्तो को हटा दिया जाये और निलंबित कर दिया जाये. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इसको लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता के विरोधी खेमे के लोग भी सक्रिय है. हालांकि, अब तक कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कोई जानकारी देने से इनकार किया है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने तमाम जानकारी ली है और कांग्रेस प्रभारी से भी कई सारी जानकारी हासिल की है. इसके अलावा मंत्री से भी उन्होंने बातचीत की है. लेकिन अभी कोई टिप्पणी करने से खुद सरकार के सिपाहसलार और कांग्रेस आलाकमान तैयार नही है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच झारखंड सरकार अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है. वहीं, खुद कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली है. दूसरी ओर, मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार के माध्यम से एक केस दायर कराया गया है. साइबर थाना बिष्टुपुर में यह केस दायर है. इस केस में कहा गया है कि गलत तरीके से वीडियो वायरल किया गया है और उनके तस्वीर को लगाकर ऐसा वीडियो चैट बनाया गया है. इस मामले की जांच शुरू की गयी है. यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बन्ना गुप्ता के जारी किये गये वीडियो सही है या नहीं.



