जमशेदपुर : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिडेट के संयोजन में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के 681वें नेत्र शिविर के समापन के साथ ही इस सत्र के नेत्र शिविरों का समापन हो गया. इससे पूर्व जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह ने ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की तथा ऑपरेशन कराये लोगों को आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

यूसीआइएल के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट नॉर्थ) एम.के. सिंघाई अपनी टीम के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे. उन्होंने नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया, दवा प्रदान किया साथ ही उपहार प्रदान किये. कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि 25 अप्रैल से 14 जुलाई तक नेत्र शिविर का आयोजन अत्यधिक गर्म मौसम होने के कारण स्थगित रखा जायेगा.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही 15 जुलाई से नेत्र शिविर का आयोजन प्रारम्भ होगा. 682वें नेत्र शिविर का आयोजन 15 जुलाई से 17 जुलाई तक जेसीएपीसीपीएल के सहयोग से किया जायेगा. आज नेत्र रोगियों की विदायी के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक सिंह, अशोक घोषाल, आशीष सिंह, श्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.



