चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के नयाग्राम गांव में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में हुई. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए. बैठक में बुथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई. बैठक में 30 को प्रत्येक बूथ पर पीएम के मन की बात को सुनने की पार्टी ब्यवस्था करेगी. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने प र चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि 30 अप्रैल को पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड है.(नीचे भी पढ़े)
3 अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के तहत देश में हो रहे राष्ट्र निर्माण के प्रयोगों को देशवासियों के साथ साझा किया था. देश की जनता प्रत्येक महीने की आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनती है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत 9 वर्षों के शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित किया है. भारत विश्व का पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश बना है.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन , मंडल महामंत्री गंगाराम हांसदा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, सरोजीत गोप, सनत गिरि, अरूण गिरि,विश्वजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.



