जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मकड़ा है. वह सोनारी के ए ब्लॉक निर्मल नगर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि रविवार की दोपहर बाद 2:00 बजे किशोरी घर पर थी. तभी आरोपी वहां पहुंच गया और जोर जबरदस्ती करने लगा. हंगामा सुनकर पड़ोसी पहुंचे और मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.



