रांची : झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने भी संवाददाता सम्मेलन कर सबको चौंका दिया है. पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा है कि 24 अप्रैल सोमवार की रात एक अज्ञात महिला ने उनको फोन किया था. फोन नंबर 7408335243 से उनको वाट्सएल कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की गयी थी. यह फोन रात के करीब 1.15 बजे आया. वे सोने जा रहे थे, तभी उनके फोन की घंटी बजी और उन्होंने फोन उठाया तो उधर से किसी महिला ने अश्लील बातें करने लगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो में साफ तौर पर महिला बिलकुल आपत्तिजनक स्थिति में थी. उन्होंने बताया कि वे फोन काटने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं कटा तो उन्होंने फोन को स्विच ऑफ कर दिया. सीपी सिंह ने इसकी जानकारी रांची के एसएसपी से भी की है. इसके अलावा उन्होंने भाजपा आलाकमान को भी इसकी जानकारी दे दी है. पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इस तरह के हनी ट्रैप का शिकार बनाने की कोशिश की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया है कि वे अपने मोबाइल नंबर से हर समय फोन उठाते है और मिस्ड कॉल रहने पर कॉल बैक भी करते है. इसका फायदा उठाकर कोई महिला या अपराधी द्वारा फोन इस तरह की घटिया हरकत की गयी है. उन्होंने बताया है कि 24 अप्रैल की रात को वे रामगढ़ में एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे. कांके रिसोर्ट में एक मित्र के जन्मदिन में गया, जहां से रात को अपने घर लौटा और रात 1 बजे तक टीवी पर न्यूज देखकर सोने जा रहे थे कि अचानक फोन बजा और उठाया तो यह कॉल आया.



