रामगोपाल जेना/चाईबासा : टाटा स्टील नोआमुंडी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं के दौरान आपातकालीन सेवा एवं प्राथमिक उपचार के लिए जिला प्रशासन को 50 फर्स्ट एड बॉक्स, 50 फोल्डेबल स्ट्रेचर एवं 40 पब्लिक एड्रेस सिस्टम प्रदान किये. टाटा स्टील नोवामुंडी के पदाधिकारियों ने सीएसआर के तहत उक्त आपातकालीन उपकरण जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को संयुक्त रूप से प्रदान किये.



