गालूडीह : महलिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका नियती मंडल के देहांत के बाद सेविका के रिक्त पद पर 8 मई को चयन किया जाएगा. पंसस शीला गोप ने बताया कि पिछले दिन प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंसस की मासिक बैठक में उक्त बात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया था. उसके बाद चयन की तिथि घोषित कर दी गयी है. सेविका चयन में न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट होना चाहिए. साथ ही उच्च योग्यता वाले को प्राथमिकता दी जाएगी.




