रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसवां रेलवे स्टेशन में एक हादसा में तीन रेलकर्मी घायल हो गये है. यहां ट्रेन की चपेट में आकर तीन रेल चालक और एक पॉइंट्स मैन घायल हो गये हैं. घायल रेल चालक एवं पॉइंट्स मैन का ईलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है. रेल चालक जो घायल हुए हैं उनमें आदित्यपुर के लोको पायलट बी घोष, टाटा के लोको पायलट रविन्द्र कुमार, असिस्टेंट लोक पायलट सुमंत कुमार के अलावे राजखरसावां के पॉइंट्स मैन एके मंडल भी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घायल रेल कर्मियों से मिलने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ पहुंचे हुए है.
इस दौरान उन्होंने घायल रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. मिली जानकारी के अनुसार राजखरसवां रेलवे स्टेशन में रेल इंजन को जोड़ने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी और ट्रेन की चपेट में ये तीन रेल चालक और पॉइंट्स मैन आ गये, जिससे तीनों घायल हो गए हैं. फिलहाल चारों घायल रेलकर्मी खतरे से बाहर हैं.



