चाकुलिया: चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में नामांकन के लिए 555 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी वही 47 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा का संचालन शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
परीक्षा शांति पूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात थे. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष महतो और विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे.



