गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचिति में 16 प्रहरी अखण्ड हरिनाम संकीर्तन दधि उत्सव के साथ संपन्न हो गया. राधारानी क्लब हरिनाम संघ के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन में महिला कीर्तन मंडलियों को सुनने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू व कुणाल षाड़ंगी के अलावा ज़िला पार्षद देवयानी मुर्मू भी संकीर्तन में पहुंचे.

काजल पाल महिला सम्प्रदाय तथा जामबनी सम्प्रदाय पश्चिम मेदिनीपुर, सबुज साथी महिला संप्रदाय पाटपुर, पश्चिम बंगाल, राधिका पाल काड़ाडुबा, पतिलाल महतो संप्रदाय कालचिति तथा चांडिल पुरानडीह से कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। संकीर्तन को सफल बनाने में बुद्धेश्वर महतो, ज्योतिन महतो समेत पूरे गांव के लोग जुटे रहे.



